कर्नाटक: सार्वजनिक तौर पर विवाद के बाद सुलह का रास्ता अपनाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने आज कहा कि वह और राज्य इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा साथ हैं और इस बारे में कोई गलतफहमी नहीं है। हालिया सप्ताह में दोनों नेताओं ने एक दूसरे की खुले आम आलोचना की जिसके बाद येदियुरप्पा के कामकाज के मनमाने रवैये पर सवाल उठा। ईश्वरप्पा ने कहा हम साथ हैं। राज्य कार्यकारिणी के दौरान हम साथ थे हमने एक दूसरे से बात की और कोई गलतफहमी नहीं है।
ईश्वरप्पा से उनके और येदियुरप्पा के मैसूरू में राज्य की हालिया कार्यकारिणी बैठक के दौरान अलग अलग रहने के बारे में सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा हमने मैसूरू कार्यकारिणी के दौरान चर्चा की कि किस तरह संगठन को मजबूत किया जाए हमारे पार्टी कार्यकर्ता हरेक विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि भाजपा 2018 में सत्ता में आए।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



