दुुबई से कोलकाता आ रहा विमान पक्षी से टकराया

Summary :

कोलकाता : दुबई से कोलकाता आने वाला एक विमान यहां आज हवाई अड्डे पर उतरने के समय एक पक्षी से टकरा गया।

कोलकाता  : दुबई से कोलकाता आने वाला एक विमान यहां आज हवाई अड्डे पर उतरने के समय एक पक्षी से टकरा गया। नेताजी सुभाष चंद, बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता के निदेशक अतुल दीक्षित ने बताया, ‘अमीरात विमान सुबह सात बजकर 53 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरा और पक्षी से टकराने की सूचना दस बजकर 23 मिनट पर मिली। मृत पक्षी विमान के एक पंख पर मिला।” दीक्षित ने बताया कि पक्षी का अवशेष रनवे पर नहीं मिला और संदेह है कि पक्षी हवाई अड्डे आने के दौरान विमान से टकराया होगा। दीक्षित ने बताया कि विमान की वापसी यात्रा के पहले इसकी उड़ान योज्ञता की जांच की जाएगी। एयरलाइन से इस घटना पर प्रतिक्रिया और घटना के समय विमान में मौजूद यात्रियों की संख्या की जानकारी का इंतजार है।

(भाषा)

Desk Team