तिरूवनंतपुरम: कानूनी लड़ाई के बाद हाल में केरल के पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था का पद दोाबारा संभालने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी टी पी सेनकुमार आज मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मिले। पिछले साल माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिन बाद सेनकुमार को पद से हटा दिया गया था। उच्चतम न्यायालय के उनकी याचिका पर निर्देश देने के बाद पिछले हफ्ते उन्हें डीजीपी के पद पर बहाल किया गया।
बैठक से निकलने के बाद सेनकुमार ने कहा कि सरकार की नीति एवं कानून लागू करना पुलिस की जिम्मेदारी है। वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उच्चतम न्यायालय ने गत 24 अप्रैल को सेनकुमार को बहाल करने का निर्देश देते हुए कहा था कि एलडीएफ सरकार ने गलत एवं मनमाने तरीके से उनका तबादला किया। इस बीच पूर्व डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक का पदभार संभाल लिया। सेनकुमार ने गत शनिवार को राज्य पुलिस प्रमुख का पद संभाला था।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



