पूर्णिया : पूर्णिया प्रखंड के मौलवी टोला मोहल्ला में कांग्रेस के चोपाल कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एवं समाज सेवक सैयद इफ्तेखार अहमद उर्फ पप्पू ने कहा कि बीते 25 वर्षों में पूर्णिया में मौलवी टोला का समुचित विकास नहीं हुआ है। इस विधानसभा के लोग इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, खाद्य वितरण सहित गांव के समुचित विकास से कोसो दूर है।
मतदाओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष किया। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मौलवी टोला स्थित मेरे आवासीय कार्यालय में आवेदन देने की बात कही। इफ्तेखार अहमद ने कहा कि पूर्णिया मेरी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि है। जिस कारण लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। इस अवसर पर प्रदेश एनएसआर के पूर्व अध्यक्ष गौरव कुमार, लोकसभा युवा अध्यक्ष सीवान रिजवान अहमद, पूर्व लोकसभा युवा अध्यक्ष सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुंदन यादव मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App




