भागलपुर : हमारे क्लब रोटरी विक्रमशिला पिंक के तरफ से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रोटेरियन चंदना चौधरी ने बताया कि हमारे क्लब द्वारा पूर्व में 29 सितम्बर को फ्री हार्ट चेकअप कैंप लगाया था जिसमें भागलपुर समेत तारापुर, पुर्निया, पुरैनी, कहलगांव आदि के लगभग 29-30 बच्चों का फ्री जांच किया गया। जिसमें 12 बच्चों को चयनित कर 2 अक्टूबर को फ्री मेगा हार्ट चेकअप कैम्प में पटना भेजा गया था जहां अमृता हॉस्पीटल, कोची के डॉक्टरों ने जांच कर उनमें 10 बच्चों का ऑपरेशन के लिए चयन किया। बीते माह नवम्बर में चार बच्चे क्लब की ओर से फ्री ओपन हार्ट सर्जरी के लिए अमृता हॉस्पीटल, कोची, केरला भेजा गये थे।
जिनमें मो. इश्तियाक, फतेहपुर भागलपुर, बेबी आयात, पुरैनी भागलपुर, अमन कुमार घोघा कहलगांव, शालिनी सोनी अररिया, इन बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है जिसमें शालिनी सोनी अभी एम्स, कोची में ही है जो कुछ दिनों में वापस आ जायेगी। इस पूरी सर्जरी, रहना, खाना, दवा इत्यादि की सुविधा रोटरी डिस्ट 3250 की ओर बच्चों के लिए नि:शुल्क की गयी थी। इसमें से ज्यादात्तर बच्चे ऐसे हैं जिनके परिवार उनके इलाज केलिए बहुत भटक चुके थे, पर उनका इलाज अब तक नहीं हो पाया था जिसे रोटरी ने पूरा किया। सभी बच्चे लगभग क्रिटिकल अवस्था में थे। आज वे सफल सर्जरी कराकर वापस आ चुके हैं। मो. इश्तियाक एम्स कोची में विश्व बाल दिवस पर हुए प्रतियोगिता भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।
इस माह दिसम्बर में भी चार बच्चे फ्री सर्जरी के लिए क्लब के तरफ से एम्स, कोची भेजे जा रहे हैं जिनमें अमर कुमार, मुंगेर, मो. आयान अहमद, भागलपुर, आरफा सुल्तानगंज, स्वाती कुमार पटना। आज क्लब की ओर से इनको नया जीवन मिलने के उपलक्ष्य पर केक काटकर खुशियां मनायी गयी एवं इन्हें नये गर्म कपड़े, टाफी, बिस्कुट, सूखे मेवा, हार्लिक्स इत्यादि भेंज दियागया। मौके पर डिस्ट 3250 के चाइल्ड डेवलपमेंट के चेयरपर्सन रो. प्रवीण सिंह कुशवाहा, क्लब केसदस्य गायत्री सिंह, किरण गोस्वामी, प्रीती पांडे, अंजना प्रकाश, अंजु झुनझुनवाला, बबीता साह, अमित आनंद, विजय आनंद, सारिक, गिरिजा प्रसाद, अनीता कौशिक, अर्चना साह मृदुला घोष आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



