कोकराझार : केन्द्रीय कानून-न्याय, सूचना और प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रयाद ने आज कहा कि भाजपा ने उन्हें असम के पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी का आधार मजबूत करने के प्रयासों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कोकराझार, बारपेटा, कोलियाबोर, दिफू और सिलचर शामिल हैं।
प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी नेतृत्व ने कुछ मंत्रियों और केन्द्रीय नेताओं को अगले लोकसभा चुनाव के लिये देश के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के लिये रणनीति को अंतिम रूप देने का दायित्व सौंपा है जो फिलहाल विपक्षी दलों के कब्जे में हैं। मंत्री ने कोकराझार लोकसभा क्षेत्र के लिये एक संगठनात्मक बैठक बैठक में भी हिस्सा लिया और कोकराझार के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत की।


Download Android App
Download iOS App



