राजद की विरासत है परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अपराधियों को संरक्षण और कानून से खिलवाड़ करना : नित्यानंद राय

Summary :

देखकर महागठबंधन दलों की घिग्घी बन्ध जाएगी। चुनाव आते- आते एनडीए की आँधी में महागठबन्धन हवा में उड़ जायगा और टूटकर बिखड़ जायगा।’

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राजद पर बरसते हुए कहा है कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अपराधियों को संरक्षण और कानून से खिलवाड़ करना राजद की संस्कृति रही है और तेजस्वी यादव इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री राय आरजेडी के एक विधायक को नयी दिल्ली के हवाई अड्डे पर ज़िंदा कारतूस के साथ पकड़े जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बिहार के मधेपुरा सदर से आरजेडी विधायक चंद्रशेखर को बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर सामानों की जांच के दौरान पकड़ा गया, जब वह पटना जाने के लिए वहां पहुंचे थे। सामानों की जांच के दौरान उनके पास से 3.15 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद उन्हेंे उड़ान भरने से रोक दिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

राजद पर कड़ा प्रहार करते हुए नित्यानंद राय ने कहा, ‘कानून से खिलवाड़ और अपराधियों से गठजोड़ राजद के लिए कोई नयी बात तो है नहीं! यह तो उनके लिए रूटीन काम है। राजद शासनकाल के अन्धकारयुग के बाद एनडीए बड़ी मुश्किल से बिहार के शासन को पटरी पर लेकर आया है, लेकिन अभी भी तेजस्वी और उनके विधायकों का रवैया वही है।’

श्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘कांग्रेस-राजद जैसे राजनीतिक दलों को एनडीए की संकल्प रैली से जवाब मिल जायगा। बिहार की जनता जितनी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देखने- सुनने के लिए संकल्प रैली में जुटेगी उसे देखकर महागठबंधन दलों की घिग्घी बन्ध जाएगी। चुनाव आते- आते एनडीए की आँधी में महागठबन्धन हवा में उड़ जायगा और टूटकर बिखड़ जायगा।’

Desk Team