नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई पाटन ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनके नयी दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात करके राज्य के लिए जल्द से जल्द विशेष योजना सहायता (एसपीए) की राशि जारी करने का अनुरोध किया।
नयी दिल्ली स्थित नागालैंड हाउस के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा के दौरान श्री पाटन ने उनको राज्य के वित्तीय हालत से अवगत कराया और राज्य के लिए जल्द से जल्द 863 करोड़ की विशेष योजना सहायता (एसपीए) की राशि जारी करने का अनुरोध किया।
पाटन ने केंद्रीय गृहमंत्री से सुरक्षा संबंधित व्यय (एसआरई) की अदायगी का भी आग्रह किया और मोबाइल इंटरनेट शुल्क को एसआरई में शामिल करने की अपील की।
राजनाथ सिंह ने श्री पाटन को इस संबंध से राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री पाटन ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजु से भी मुलाकात की। श्री रिजिजु ने राज्य की वर्तमान स्थिति के लिए उनकी प्रशंसा की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



