पटना : राफेल डील मामले में अब मोदी सरकार नहीं बच सकती है। क्योंकि इस मामले में अरबों रुपये का घोटाला हुआ है। जो लड़ाकू विमान कम कीमत में मिलनी चाहिए थी उसे अम्बानी द्वारा अधिक कीमत पर खरीदा गया है। सुप्रीम कोर्ट का एक दायरा होता है और उसी दायरा में रहकर जांच किया जाता है। जबकि कांग्रेस पार्टी इसकी जांच ज्वाइंट पार्लियामेंट से कराना चाहती है। फिर मोदी सरकार जांच करवाने से क्यों भाग रही है? इसकी जानकारी आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
श्री गोहिल ने कहा कि यह छोटा- मोटा घोटाला नहीं बल्कि देश और समाज के बीच इसका पर्दाफाश होना चाहिए। जब बमफोर्स एवं टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला में कांग्रेस ने ज्वाइंट पार्लियामेंट द्वारा इसका लेखा-जोखा दिये थे फिर केन्द्र सरकार राफेल डील मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट से जांच करवाने से क्यों भाग रही है? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए लड़ाकू विमान की खरीद कम में होनी चाहिए थी उसकी खरीद अधिक दाम में कर गरीबों के पैसों की धज्जियां उड़ा दी।
उन्होंने कहा कि तीन राज्य में हमारी सरकार बनी है। हमने किसानों से ऋण माफी का वादा किया था जिसेे हमारी सरकार बनते ही सरकार ने अपना वादा पूरा किया। हमलोग जमुलेबाज नहीं है हमने घोषणा पत्र में घोषणा किया था उस पर हम खड़ा उतरे। मैं राष्ट्रहित की बात करता हॅू, महागठबंधन बिहार में पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ेगी, यहां दलों की बात नहीं बल्कि दिलों की बात है।
श्री गोहिल ने कहा कि राफेल के बारे में न्यायालय के सामने सरकार को इन चीजों को ठीक ढंग से रखना चाहिए था लेकिन नहीं रख सकी। अटर्नी जनरल ने इस तरह पक्ष रखा कि न्यायालय को यह महसूस हुआ कि कैग रिपोर्ट लोकसभा में पेश हो गयी है। पीएसी इस रिपोर्ट को देख ली है जबकि पीएसी जांच करती है तो साक्ष्यों को देखती है।
लेकिन न्यायालय को गलत जानकारी दी गयी, जिसके आधार पर गलत निर्णय आया। पीएसी के सदस्यों से आग्रह करने जा रहा हॅू कि अटर्नी जनरल को बुलाया जाये और कैग को भी बुलाया जाये और पूछा जाये कि रिपोर्ट कब आयी और वही पीएसी को रिपोर्ट कब मिली। उन्होंने कहा कि अगर यह रिपोर्ट नहीं आयी तो सरकार ने झूठ क्यों बोला? मोदी सरकार माफी मांगे और सरकार को कहां से क्लीन चीट मिलती है? किसी चीज को धोखे में रखकर की जाये तो वह ठीक नहीं है इसलिए कांग्रेस सरकार जीपीसी की मांग कर रही है।
संवाददाता सम्मेलन में चुनाव प्रभारी सह राज्यसभा सांसद अखिलेश कुमार सिंह, प्रभारी सचिव राजेश लिलौटिया, प्रभारी सचिव वीरेन्द्र राठौर, छत्तीसगढ़ के प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक अशोक राम, विधायक भावना झा, विधायक बंटी चौधरी, राजेश राम, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, केडीएन शुक्ला, कुंदन गुप्ता, विनोद शर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौर इत्यादि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



