जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन में सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि केरन सेक्टर में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबकी रगों में एक ही खून बहता है – अब्दुल्ला
गोलीबारी में एक जूनियर कमिशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया।
जम्मू एवं कश्मीर के गांव में तलाशी अभियान
वही , आपको बता दें की जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के एक गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
रफियाबाद क्षेत्र के कुशीपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




