पटना : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती रालोसपा किसान दिवस के रूप में मनायेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जयंती समारोह का उदघाटन पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया जायेगा।
रालोसपा समारोह के माध्यम से किसानों की समस्या एवं इनके लिए लागू किये योजना का धरातल पर काम नहीं होने के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन का बिगूल फूंका जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार का कृषि रोड मैप फैल है। किसान इस बार सुखाड़ का दंश झेल रही है। लागत मूल्य से भी कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं।


Download Android App
Download iOS App



