पटना : राष्ट्रीय राजपूत महासभा के आह्वान पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि 19 जनवरी 2019 को विद्यापति भवन, पटना में आयोजित की जाएगी। जिसका उद्घाटन रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, पूर्व मंत्री सह कुण्डा विधायक (उत्तर प्रदेश) करेंगे। इस आषय की जानकारी आज मारवाडी आवास गृह में हुई एक बैठक में महाराणा महोत्सव के संयोजक दिनेश सिंह एवं अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह ने दी। संयोजक दिनेश सिंह ने कहा कि समाज के काफी संख्या में लोग इस अवसर पर जुटेंगे।
राजा भैया के प्रति बिहार के युवाओं का उत्साह और सम्मान जाहिर है और महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उनके पटना आगमन को लेकर युवाओं में काफी जोश है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. डा. हरिकेश सिंह, कुलपति, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा होंगे, विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु सिंह, आई.ए.एस., पूर्व कुलपति,मगध विश्वविद्यालय, डा. जीतेन्द्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजपूत महासभा सम्मानित अतिथि राम प्रसाद सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, राम विलास सिंह कार्यक्रम संचालन दिनेश सिंह, संयोजक महाराणा महोत्सव करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



