हरिद्वार : भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि रेलवे में 14 लाख कर्मचारियों में माल गोदाम श्रमिकों का अहम योगदान है। प्रतिदिन श्रमिक टनों माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का कार्य करते हैं। रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व माल गोदामों से ही मिलता है। यह बातें उन्होंने रविवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और मनोरंजन कुमार ने किया। कौशिक ने कहा कि रेलवे हमारे आर्थिक ढांचे की रीढ़ है। कहा कि माल गोदाम श्रमिकों की अगर कोई राज्य स्तर की समस्या है तो इसके लिए वे सरकार से बात कर उसका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि माल गोदाम श्रमिक संघ के बनने के बाद श्रमिकों को काफी सहूलियत देने का प्रयास किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



