नावाडी : स्थानीय बहुउद्देशीय भवन में विनोद विचार मंच के बैनर तले डुमरी विधानसभा मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2017 में विभिन्न स्कूल व कॉलेज के टॉपर सहित डुमरी विधानसभा के टॉपरों के लिए आयोजित प्रतिभा मान सम्मान समारोह में पहुंचे सूबे के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बच्चों को अवसर खोना नहीं चाहिए। उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति को ले मेहनत करने की जरुरत हैं। आर्थिक रुप से टूटे बच्चों, जिनके अंदर कुछ करने की क्षमता हैं।
वैसे बच्चों को मदद करने का काम मंच करेंगी। विनोद बाबू के विचार को स्थापित करने, जागृत करने सहित प्रतिभा को सम्मान करने को ले मंच बनाया गया हैं। बच्चों का मनौबल बढ़ाने से भविष्य में बेहतर करने की सबक लेते हैं। साथ ही कहा कि यह सम्मान को बरकरार रखे, चुंकी यह मंजिल नहीं बल्कि पड़ाव मात्र हैं। सम्मान देने से दिशा में बदलाव आता हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश में केरल राज्य शिक्षा के जगत में सबसे आगे हैं। यहां कि साक्षर प्रतिशत भी 98 प्रतिशत हैं। इसलिए प्रदेश में भी डिग्री नहीं तकनीकी शिक्षा को विकसित करना होगा।
टुंडी विधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम विनोद बाबू के प्रभाव वाले इलाकों में किया जा रहा हैं। आजादी के लगभग 22 सालों तक जब शिक्षा में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने 1970 में 40 शिक्षण संस्थान की स्थापना की। शोषण मुक्त झारखंड का सपना अभी भी अधूरा हैं। क्वालिटी शिक्षा के बगैर राज्य का विकास नहीं हो सकता। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि झारखंड में साक्षर दर कम हैं। उचित मार्गदर्शन के चलते बच्चें बेहतर नहीं कर पा रहे हैं।
जल संसाधन मंत्री के आप्त सचिव डा. लंबोदर महतो ने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस उसे तराशने की जरूरत है।’ यहां दर्जनों टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर डा. लम्बोदर महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो व रुकमनी देवी, उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष रनविजय सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो सहित आजसू के प्रो. अल्लाउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



