झारखंड में आज लातेहार के एक सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से सात दस छात्र घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, लातेहार के प्लस टू बालक स्कूल में यह हादसा हुआ। सभी छात्र 9 सी के हैं। वहीं, हादसे के बाद अस्पताल में दाखिल घायल छात्रों को देखने डीएसई मसूदी टुड्डू पहुंचे हैं। उनका इलाज जारी है। इस दौरान स्कूल की छत गिरने को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, लातेहार स्थित एक सरकारी स्कूल में सुबह के समय बच्चे अपनी क्लास में पढ़ रहे थे। इस दौरान अचानक एक क्लास की छत भराभराकर बच्चों के ऊपर ही गिर गई, जिसमें मलबे की चपेट में आकर करीब 10 बच्चे घायल हो गए। इस दौरान कई बच्चों को चोटें आईं, जिन्हें निकट के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू ने कहा कि पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संवेदक की लापरवाही साफ दिखाई पड़ती है। विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



