तिरूचिरापल्ली : लेखक एवं विचारक टी मणियन ने आज दावा किया कि सुपरस्टार रजनीकांत ने उनसे कहा है कि उन्होंने राजनीति में प्रवेश का फैसला कर लिया है। ‘द्रमुक और अन्नाद्रमुक के विकल्प के रूप में’ रजनीकांत को पेश करने के लिए यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दोनों दलों को तमिलनाडु से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सूबे में शासन को ‘खत्म’ कर दिया है।
मणियन ने कहा, ”इन दोनों दलों ने तमिलनाडु में व्यवस्था को खत्म कर दिया है और अब राजनीति में रजनीकांत के प्रवेश करने से एक विशुद्ध तथा स्वतंत्र सरकार मिलेगी। ” उन्होंने कहा कि अभिनेता चाहते हैं कि जो भी उनके साथ खड़ा हो वे भ्रष्टाचार से मुक्त हो। ”यह रजनीकांत की इच्छा है।” टी मणियन ने बताया कि उन्होंने रजनीकांत से पूछा, ”पिछले 20 साल से लोग कह रहे हैं कि आप राजनीति में आएं। क्या आप राजनीति में शामिल हाने जा रहे हैं?” इसके जवाब में ही सुरपस्टार ने कहा कि उन्होंने राजनीति में शामिल होने का निर्णय ले लिया है।
मणियन ने रजनी के हवाले से कहा, ”मैंने राजनीति में शामिल होने का निर्णय ले लिया है राजनीति में प्रवेश करने का, मेरे लिए यह भगवान का आदेश है, इसलिए मैं निश्चित रूप से राजनीति में प्रवेश करूंगा।” उन्होंने लोगों से कहा कि अगर वे अब रजनीकांत का समर्थन करने में असफल रहे, तो फिर एक राज्य के तौर पर तमिलनाडु के विकास करने और समृद्ध बनने की कोई संभावना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



