लेडी इंस्पेक्टर की दरियादिली,बूढ़ी दादी को पहनाए नए कपड़े तो बोलीं- मेरी बेटी तू…

Summary :

मध्यप्रदेश की महिला पुलिसकर्मी ने कुछ ऐसा काम कर दिखाया जिसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके इस काम के लिए खूब तारीफें करते नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश की महिला पुलिसकर्मी ने कुछ ऐसा काम कर दिखाया जिसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके इस काम के लिए खूब तारीफें करते नजर आ रहे हैं। यह पुलिसकर्मी महिला मध्यप्रदेश के दमोह में मगरोन थाना की प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने एक बुजुर्ग और असहाय महिला को अपने हाथों से नए कपड़े पहनाए हैं। बस स्टैंड पर बैठी गरीब बुजुर्ग महिला को कपड़े पहनाने के साथ-साथ श्रद्धा ने उन्हें नई चप्पल भी पहनाई। पुलिसकर्मी महिला की दरियादिली देखकर शिवराज सिंह चौहान ने उनकी जमकर तारीफ की है।
शिवराज सिंह चौहान ने यह वायरल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा दमोह जिले की मगरोन थाना प्रभारी श्रद्घा शुक्ला जैसी बेटियों पर मध्यप्रदेश को गर्व है बेटियां सबके दु:ख को समझती हैं,वो घर का चिराग हैं,इन्हीं से सृष्टि धन्य हुई है। फिर ऐसे में यही तो इस संसार को खुशियों से समृद्घ करेंगी। बेटी श्रद्धा को स्नेह,आशीर्वाद ढेर सारी शुभकामनाएं। 

बीते 26 सितंबर के दिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह शेयर किए गए इस वीडियो पर अब तक 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं साथ ही हजारों से ज्यादा इस पर कमेंट्स आ गए है। अब ट्विटर यूजर्स भी श्रद्धा शुक्ला की खूब तारीफ कर रहें हैं। 

Desk Team