केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तब तक उसके साथ बातचीत नहीं हो सकती। मेघवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री भी यह स्पष्ट रूप से कह चुके हैं पड़ोसी देश के साथ बातचीत तभी होगी जब वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
मेघवाल यहां ‘आध्यात्मिकता द्वारा एकता, शांति एवं समृद्धि’ विषयक विश्व सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि विश्व शांति आधुनिक युग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया एकजुट हो और मुझे पूरा भरोसा है कि विश्व शांति स्थापित करने में भारत अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



