विधानसभा उपचुनावों में जीत का जश्न मनाने के लिए ‘थैंक्सगिविंग’ रैलियां निकालेंगी ममता बनर्जी

Summary :

ममता बनर्जी ने विधानसभा के बाहर कहा, “मैं तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में थैंक्सगिविंग कार्यक्रम आयोजित करूंगी। पहला कार्यक्रम नौ दिसंबर को खड़गपुर में होगा।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह हाल ही में हुए उपचुनावों में तीनों सीटों पर अपनी पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए खड़गपुर सदर, करीमपुर और कालियागंज विधानसभा क्षेत्रों में “थैंक्सगिविंग” कार्यक्रम आयोजित करेंगी। 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह खड़गपुर सदर से शुरुआत करेंगी जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के मेदिनीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। टीएमसी के प्रदीप सरकार ने पिछले सप्ताह हुए उपचुनावों में भाजपा को हराकर खड़गपुर सदर सीट से जीत दर्ज की। 
ममता बनर्जी ने विधानसभा के बाहर कहा, “मैं तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में थैंक्सगिविंग कार्यक्रम आयोजित करूंगी। पहला कार्यक्रम नौ दिसंबर को खड़गपुर में होगा।” टीएमसी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी 14 दिसंबर को करीमपुर में रैली निकालेगी। 

Desk Team