आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची के दो दिवसीय दौरे पर आएगी। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग की टीम, राज्य निर्वाचन आयोग और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी। यह टीम शुक्रवार को रांची से वापस लौट जाएगी।
यहां के सूत्र के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के बाद झारखंड का दौरा कर सकते हैं। राज्य में चुनाव की तारीख की घोषणा दिवाली के आसपास किए जाने की संभावना है। अनुमान है कि झारखंड विधानसभा चुनाव तीन से चार चरणों में होगा। वहीं साल 2014 में राज्य में पांच चरणों में चुनाव आयोजित कराए गए थे। झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल पांच जनवरी, 2020 को समाप्त होगा।


Download Android App
Download iOS App



