पटना : विपक्षी सदस्य राजद के कड़े तल्ख तेवर के चलते विधानसभा की कार्यवाही शोर-शराबे एवं हंगामे की भेंट चढ़ गया। जिससे सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा की कार्यवाही ज्योहि शुरू हुई कि मुख्य विपक्ष सदस्य राजद के भाई वीरेन्द्र ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले को उठाते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के बालिका गृह कांड में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने मुख्यमंत्री समेत कई से पूछताछ करने की बात सामने आ रही थी उसमें लिपापोती कर मामले को दबाने की बात चल रही है।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर पिछले दिन बात हुई थी यह मुद्दा समाप्त हो गया। इस पर सदन में कोई कार्रवाई नहीं होगी तो विपक्षी सदस्य राजद सदन के बेल में पहुंचकर भारी शोर-शराबा करने लगे। सदन में हंगामे को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज दो दिन से मुख्य विपक्षी सदस्य किस मामले को उठा रहे हैं वह मन गढंत आरोप लगा रहे हैं।
अगर विपक्ष के पास मुख्यमंत्री के मामले में जो भी साक्ष्य है उस साक्ष्य को सीबीआई कोर्ट या न्यायालय में देना चाहिए। विपक्ष केवल चेहरा चमकाने हेतु मीडिया में बात उठाते हैं। प्रतिपक्ष के नेता सदन में गायब रहकर दिल्ली के मीडिया में आते हैं। सदन में जनता का अहम सवाल नहीं हो पाता है। सदन में भारी हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मात्र पांच मिनट में ही सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



