विशाखापट्टनम में गैस रिसाव की घटना पर तमिलनाडु के CM पलानीस्वामी ने व्यक्त किया शोक

Summary :

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि विशाखापट्टनम के पास एक पॉलीमर संयंत्र से रसायन के रिसाव के कारण कई लोगों की मौत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस रिसाव की घटना में हुई 11 लोगों की मौत पर गुरुवार को दुख प्रकट किया और पीड़ितों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि विशाखापट्टनम के पास एक पॉलीमर संयंत्र से रसायन के रिसाव के कारण कई लोगों की मौत से उन्हें गहरा दुख पहुंचा। 
उन्होंने एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अस्पताल में भर्ती पीड़ित शीघ्र स्वस्थ हों। वेंकेटपुरम गांव में स्थित एलजी पॉलिमर्स लिमिटेड के प्लांट से जहरीली गैस के रिसाव के यह घटना हुई। घटना में 11 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा लोग हॉस्पिटल में गंभीर हालात में भर्ती कराए गए है। 


प्लांट के आसपास के 5 गांव से करीब 250 परिवारों को निकाला गया। वहीं कंपनी के कंपाउंड से 500 लोगों को निकाला गया। इसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है। गैस लीक के बाद सड़क किनारे और नालों के पास लोग बेहोशी की हालत में पड़े मिले जिससे बड़ी औद्योगिक आपदा के अंदेशे को बढ़ा दिया है।

Desk Team