इटानगर : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान वाले उत्पादों को सबके फायदे के लिए जन अनुकूल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और अनुसंधान संस्थानों का लक्ष्य लागत घटाने, मूल्यवर्धित तरीका इजाद करने और लाभकारी रोजगार सृजन का होना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने निरजूली में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआरआईएसटी) के शोधार्थियों और संकाय सदस्यों के साथ संवाद के दौरान यह कहा। उन्होंने कहा कि 50 साल से खेती कर रहे किसानों को कृषि कार्य का कौशल है और वैज्ञानिक संस्थान के संकाय सदस्यों के पास प्रौद्योगिकी है। दोनों अगर साथ आ जाए तो वांछित परिणाम मिल सकता है। उन्होंने विज्ञान और अनुसंधान संस्थानों से सबके फायदे के लिए प्रयोगशाला से जमीन तक वाली प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



