शांति बाजार रैली : PM मोदी ने कांग्रेस और वाम दल पर साधा निशाना , कहा – दोनों कर रहे राज्य को बर्बाद

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने दौरे के तहत अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा पहुंचे। यहां शांति बाजार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं।

उन्होंने त्रिपुरा वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने आज एक नया इतिहास बना दिया है। त्रिपुरा के किसी कोने में, इतने बड़े जन-सागर का आशीर्वाद पाने का सौभाग्य पहले कभी किसी को नहीं मिला होगा जितना आज आप लोगों ने मुझे दिया है।

उन्होंने त्रिपुरा की वाम सरकार सहित कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब ये वाम दल के लोग निर्दोषों की हत्या करते हैं तो ये पक्का हो जाता है कि वो पराजय से कांप रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वाम दलों ने 20-25 साल से यहां खूब मौज काटी है। अब समय आ गया है कि जनता सरकार से जवाब मांगेगी। अब सरकार को हिसाब देने का वक्त आ गया है। अब त्रिपुरा की जनता एक पल भी वाम दल की सरकार को सहने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में गनतंत्र नहीं गणतंत्र चाहिए। शिक्षकों की भर्ती में धांधली हुई है। कम्‍युनिस्‍ट सरकार को त्रिपुरा के भाग्‍य की चिंता नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा कि त्रिपुरा सरकार में भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा मिला।

आपको बता दे कि इससे पहले , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरुणाचल में विकास का प्रकाश फैलेगा। नॉर्थ ईस्‍ट के नौजवानों में सीखने की ललक है। पीएम ने कहा कि ‘अब वो वक्त है जब लोगों को इस बात का एहसास हो रहा है कि सरकार सिर्फ दिल्ली से नहीं बल्कि पूरे देश से चल रही है. अरुणाचल प्रदेश के सपनों का ऊर्जा केंद्र है। विश्व के लोगों को मैं बताऊंगा कि दिल्ली, मुंबई में नहीं बल्कि अरुणाचल में बोर्ड मीटिंग करिए।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team