शाह ने किया पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

Summary :

NULL

हैदराबाद:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान नालगोंडा जिले के वेल्लुगुपल्ली गांव में अर्थशास्त्री एवं सामजिक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का आज अनावरण किया।

-श्री शाह के गांव पहुंचने पर विशाल जनसमूह ने उनका जोरदार स्वागत किया जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

-इस दौरान अनुसूचित जाति कॉलोनी का नाम पं.दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का सुझाव दिया।

-भाजपा प्रमुख ने घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में सर्वे किया। उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

-श्री शाह राज्य में अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के मकसद से कल यहां पहुंचे।

-श्री शाह ने थेराटपल्ली गांव में कल शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में विफल रही है।

-वार्ता

Desk Team