रामेश्वरम : श्रीलंका की नौसेना ने नेदुतीवु द्वीप के पास कथित रूप से द्वीपीय देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 13 मछुआरों को आज गिरफ्तार किया। मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक मणिकंदन ने बताया कि मछुआरे रामेश्वरम और पुदुकोट्टाई जिलों के हैं। उन्हें श्रीलंका की विशेष समुद्री क्षेत्र के भीतर प्रतिबंधित जाल से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नौसैनिकों ने मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं भी जब्त की हैं। वह नावों को कांगेसनतुरई ले गये हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के। पलानीस्वामी ने 27 अक्तूबर को केन्द से अनुरोध किया था कि वह श्रीलंका में बंद 54 मछुआरों और 140 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को छुड़ने में मदद करे।
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



