पटना : गोपालगंज के कुचायकोट विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडे ने आज 13 प्वाइंट रोस्टर को लेकर विपक्ष के भारत बंद को बेअसर बताया। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 3 मार्च को हुई एनडीए की ऐतिहासिक संकल्प रैली से घबराये लोगों ने आज बंद कराया, जिसे जनता ने नकार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 13 प्वाइंट रोस्टर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात कर इसे अध्यादेश के जरिये खत्म करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा हैं और वे न्याय के साथ विकास में यकीन रखते हैं। वे सबको साथ लेकर शुरू से ही चलते आये हैं। यही वजह है कि आज बिहार की तस्वीर बदली है। जदयू शुरू से 13 प्वाइंट रोस्टर के पक्ष में नहीं है। इससे हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से अवगत करा दिया था। उनके सुझाव को केंद्र सरकार ने माना है और जल्द ही अध्यादेश के जरिये यह खत्म हो जायेगा।
पप्पू पांडे ने कहा कि दरअसल विपक्ष, गांधी मैदान की विशाल रैली को देख्का हताशा और निराशा में है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनकी रैली में लोग नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वे कुर्सी पाने की लालसा में अनर्गल प्रलाप और जनता को परेशान करने वाली हरकतें करते नजर आते हैं। यह बंद उसी का नतीजा है। राज्य में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो सबों को साथ लेकर चल रही है। न्याय के साथ विकास और सबका साथ – सबका विकास के लाइन पर देश में चल रही सरकार से जनता बेहद खुश है


Download Android App
Download iOS App



