पटना : युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत एवं भाजपा के गिरते जनाधार से भाजपा नेताओं मे बौखलाहट पैदा हो गयी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान मुद्दे पर जो बयान दिये कि प्रधानमंत्री को किसानों के कर्ज माफी को लेकर सोने नहीं दूंगा उसका असर साफ दिखने लगा।
जनता से वादा करने वाली एनडीए सरकार में किसानों के लिए कोई काम नहीं कर धार्मिक उन्माद पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित करना चाहती है। संसद में कांग्रेस के उठाये सवालों का सरकार जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में गन्ना किसान फसल जला रहे हैं। लागत मूल्य नहीं मिलता। सुशासन का ढोल पीटने वाली राज्य सरकार में हत्या, बलात्कार, चोरी की घटनाओं मे इजाफा हुआ। बिहार की जनता भगवान भरोसे है। लोकसभा के चुनाव में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान की तरह एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



