हैदराबाद:तेलंगाना में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि रंगा रेड्डी जिले के नंदीगाम मंडल में कल रात एक कार ने खड़ी लॉरी में टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। कार में सवार लोग हैदराबाद से कुरनूल जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में हैदराबाद में तुक्कुगुडा के निकट बाहरी रिंग रोड पर आज एक कार के रोड डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



