गुवाहाटी:असम में गुवाहाटी के एक कॉलेज के तीन छात्र कल से लापता हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तीनों छात्रों के अभिभावकों ने पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करायी हैं। तीन छात्र वहिदुर रहमान,पार्था माली और टोनमॉय कथार कल सुबह कॉलेज के लिए निकले थे। जब वे शाम तक नहीं लौटे तो उनके परिवारों ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद छात्रों के परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। तीनों कॉटन कॉलेज के छात्र है। लापता हुए सभी छात्र गुवाहाटी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामले दर्ज करके छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



