मैसुरू:कर्नाटक के मैसुरू पैलेस परिसर में आज शार्ट सर्किट के कारण एक एटीएम में लगी आग से पांच लाख रुपये जलकर राख हो गये। पैलेस के वर्धा गेट पर टिकट काउंटर से आग लगने की शुरूआत हुई। दस्तावेज समेत पूरा टिकट काउंटर जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़यिों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना काउंटर के निकट एक एटीएम की बैटरी फटने के कारण हुई। एटीएम में कल पांच लाख रुपये डाले गये थे और मशीन में मौजूद ये रुपये भी जलकर राख हो गये। इस संबंध में देवराजा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी है।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



