शामलदास की गढ़ी में सात गौवंश मृत पाए गए

Summary :

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर की शामलदास की गढ़ी गौशाला में बदत्तर हालात के बीच आज सात गौवंशों के मृत पाए जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने गौशाला पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और गौशाला प्रबंधक पर अनुदान राशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए।

बजरंग दल के रवि फौजदार ने बताया की गौशाला में नेत्रहीन गौवंश की हालत यह है कि उन्हें कुत्ते नोच नोच कर खा रहे है। उन्होंने बताया गौशाला में अनेक गौवंश मरणासन्न स्थिति में है।

– (वार्ता)

Desk Team