पटना : पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं शत्रुध्न सिन्हा को टक्कर देने समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर चरण त्रिपाठी ने आज पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेष अध्यक्ष डा. राकेश निरंजन एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को रोजगार और बच्चों को प्रारंभ से ही सैनिक के तर्ज पर षिक्षा एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाना ही राजनीति में आने का उनका मुख्य उद्वेष्य हैं। मालूम हो कि श्री त्रिपाठी राश्ट्रीय स्तर के ज्योतिषी गुरू हैं और विभिन्न चैनलों पर इनकी भविष्यवाणी काफी चर्चित रही है।
कुछ समय पूर्व श्री त्रिपाठी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के भी काफी करीब रह चुके हैं। श्री त्रिपाठी के कहने पर ही लालू प्रसाद यादव ने मांस मछली खाना और सफेद कुर्ता पहनना छोड़ दिया था। कुछ विवाद के कारण श्री त्रिपाठी अब समग्र उत्थान पार्टी का गठन कर स्वयं राजनीति के मैदान में उतर पड़े हैं।


Download Android App
Download iOS App



