पटना : समाजवादी पार्टी के बिहार प्रदेश इकाई के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी केबिना महागठबंधन का अस्तित्व बिखर सकता है। क्योंकि हमारी पार्टी महागठबंधन का एक मजबूत स्तम्भ है। महागठबंधन के नेताओं से बातचीत जारी है। इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में कि महागठबंधन को कोई भी नेता समाजवादी पार्टी का नाम तक नहीं ले रहा है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन का कोई ऐसा नेता भी तो नहीं है जो यह कह रहा हो कि समाजवादी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। महागठबंधन का नेता कौन होगा, इस स वाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो बिहार में कोई जनाधार नहीं है। महागठबंधन का जो सामूहिक निर्णय होगा वही महागठबंधन के नेता होंगे। यदि महागठबंधन हमें इगनोर करता है तो हम बिहार के कम से कम पांच सीटों पर आम चुनाव लड़ेंगे, पार्टी के मुखिया का ऐसा निर्देश मिल चुका है और हमलोग चुनाव की तैयारी में लग भी गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



