साध्वी प्राची ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की

Summary :

साध्वी प्राची ने कहा कि पिछले दस साल से मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों द्वारा उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि तिवारी की हत्या के बाद वह अपनी जान को भी साफ तौर पर खतरा महसूस कर रही हैं

साध्वी प्राची ने अपनी जान को खतरा बताते हुए स्वयं के लिए सुरक्षा की मांग की है। साध्वी प्राची ने रविवार को हरिद्वार में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी जान को भी खतरा है। साध्वी प्राची ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस विषय में अवगत करा दिया है और अपने लिए सुरक्षा की जरूरत व्यक्त की है। 
उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों द्वारा उन्हें धमकियां मिल रही हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि तिवारी की हत्या के बाद वह अपनी जान को भी साफ तौर पर खतरा महसूस कर रही हैं क्योंकि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने तिवारी के खिलाफ फतवा जारी करने के साथ ही उन पर भी 51 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने कहा कि तिवारी की जघन्य हत्या के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भी समय उन्हें भी ‘षड्यंत्रकारी ताकतें’ निशाना बना सकती हैं। 
साध्वी ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से धमकी मिली थी। 

Desk Team