सामने आया जयललिता की मौत से पहले का ‘आखिरी’ वीडियो , EC ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन

Summary :

NULL

दक्षिण की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प मोड़ आया है। गुरुवार को चेन्नई की बहुचर्चित आरके नगर सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में तमिलनाडु में आरके नगर उपचुनाव के ठीक पहले राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का एक वीडियो जारी हुआ है।

यह वीडियो तब का है जब जयललिता इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वीडियो दिनाकरण गुट के एक नेता पी वेट्रीवेल ने जारी किया है। इसके सामने आने के बाद पूरे मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और दिनाकरण पर केस दर्ज हो सकता है।

वही बता दे की तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता वीडियो में अस्पताल के बेड पर बैठे हुए, कोई पेय पीते हुए और शायद TV देखते दिखाई दे रही हैं। जो उनके अस्पताल में बिताए वक्त का पहला वीडियो है।

अपनी मृत्यु के समय तक जयललिता चेन्नई के आरके नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही थीं। और यह वीडियो इस क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले जारी किया गया है।

दिनाकरण धड़े के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि जयललिता के इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान खुद शशिकला ने फिल्माया था। पिछले साल सितंबर में राज्य के मंत्रियों ने सत्ताधारी धड़े को समर्थन देते हुए शशिकला परिवार के खिलाफ आरोप लगाया कि नेताओं को अस्पताल में भर्ती जयललिता के बारे में झूठी कहानियां बताने के लिए मजबूर किया गया था।

वहीं, दिनाकरण ने कहा कि जयललिता के इलाज के बारे में कोई रहस्य या छिपाने जैसा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अम्मा (जयललिता) ने वजन घटने का वीडियो शूट करने को कहा था। इस दौरान वह टीवी देख रही थीं। चूंकि उन्होंने नाइट ड्रेस पहनी थी, इसलिए हम इसे रिलीज नहीं करना चाहते थे।

बता दे कि इस वीडियो के जरिए पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के उन दावों को झूठ साबित करने की कोशिश की गई है। दोनों ही गुट जयललिता की मौत के बाद एक दूसरे के सामने आ गए थे जिसके बाद जयललिता की मौत की जांच के लिए कमीशन का गठन किया गया था। लेकिन इस वीडियो को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team