बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में आज भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी तथा उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भरवलिया गांव निवासी चंद्रमा सिंह का पड़सी अनिल सिंह के साथ भूमि को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आज अनिल सिह और उनके समर्थकों ने उनके घर पहुंच कर हमला कर दिया। इस घटना में चंद्रमा सिंह की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी फूलपति देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
इस सिलसिले में घायल पत्नी के बयान पर संबंधित थाना में अनिल सिंह, विशाल कुमार, शारदा सिंह, राकेश सिंह, रितिक सिंह और आशीष सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घायल महिला का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



