मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में सिस्टर निवेदिता उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में सिस्टर निवेदिता की प्रतिमा का अनावरण किया। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी द्वारा आयोजित सिस्टर निवेदिता की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन में सिस्टर निवेदिता ने स्वामी विवेकानंद से प्रभावित होकर उनसे दीक्षा प्राप्त की तथा भारत को अपनी कर्म भूमि बना लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक भारत को एक ऐसा देश बनाना है जहां कोई गरीब और अशिक्षित ना रहे। ऐसे राष्ट्र का निर्माण हम सभी को मिलकर करना है। श्री दास ने कहा कि हम बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वह देश-प्रेम की भावना से अनुप्राणित हो एवं राष्ट्र हित में कार्य करें।


Download Android App
Download iOS App



