बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट 2017, इनकी संपत्ति उड़ा देगी होश

Summary :

NULL

आपने बॉलीवुड सितारों की कमाई के बारे में अक्सर सुना होगा की इन अभिनेताओं की कमाई करोड़ों में होती है और अमीरी के मामले में भी ये किसी बड़े उद्योगपतियों से कम नहीं है। आज हम आपको बताने वाले है भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं के बारे में और आपको बता दें ये लिस्ट आपको चौंका सकती है क्योंकि ये उन अभिनेताओं की लिस्ट है जिनकी नेट वर्थ यानी संपत्ति इस वक्त सबसे अधिक है। आइये नज़र डालते है इस लिस्ट पर।

Akshay Kumar5. अक्षय कुमार : ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से विख्यात अक्षय कुमार ने फिल्मों में खुद को स्थापित करने के लिए बहुत संघर्ष किया है। आज वे बॉलीवुड के सबसे कामयाब अभिनेता हैं। उनकी कुल संपत्ति 180 मिलियन डॉलर के आसपास है।

Aamir Khan4. आमिर खान : आमिर खान के पास लगभग 185 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर केवल चुनिंदा फिल्मों में ही काम काम करते हैं। इनके प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्मों से होने वाला मुनाफा भी इनकी नेट वर्थ में शामिल है।

Salman Khan3.सलमान खान: सलमान खान बॉलीवुड के ‘दबंग’ हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी कुल संपत्ति का मूल्य 200 मिलियन डॉलर के आसपास है। करोड़ों की चैरिटी करने के बाद भी इनके पास अकूत दौलत का भण्डार है।

Amitabh Bachchan2. अमिताभ बच्चन :‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के पास करीब 402 मिलियन डॉलर की परिसंपत्ति है। फिल्म और टीवी शोस के अलावा अमिताभ का कई विदेशी और स्वदेशी कंपनियों में इन्वेस्टमेंट है जिससे इन्हे करोड़ों की कमाई होती है।

Shahrukh Khan1. शाहरुख़ खान : ‘किंग’ शाहरुख़ खान भारत के सबसे धनी अभिनेता हैं। उनके पास 600 मिलियन डॉलर की ज़ायदाद है। फिल्म प्रोडक्शन के साथ साथ शाहरुख़ खान कई बड़ी होटल चेन्स में भी पार्टनर है जिनका व्यवसाय दुनियाभर में फैला हुआ है।

Desk Team