पटना : लोकसभा चुनाव के पहले आज राजद कार्यालय में संसदीय दल का बैठक अवध बिहारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राजद ने फैसला लिया गया कि इस बार पुलवामा हमला को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल होली नहीं मनायेगी। क्योंकि इतिहास गवाह है कि लालू जी के आवास पर कुत्र्ताफाड़ होली में पूरे दुनिया का लोग देखनपे आते थे।
इस बैठक में फैसला लिया गया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनाव का टिकट बंटवारा को लेकर प्रचार का फैसला खुद लालू प्रसाद जी करेंगे। इस बार उम्मीदवारों को सिम्बल राबड़ी देवी के हस्ताक्षर से ही मिलेगी। इसकी जानकारी आज राज्यसभा सांसद सह प्रवक्ता मनोज झा ने दी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे, सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



