बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने नवादा की जगह बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। बिहार बीजेपी में मात्र अपनी सीट बदले जाने का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेतृत्व जवाब दे कि केवल मेरी ही सीट क्यों बदली गई, जबकि मुझे बार-बार कहा जाता रहा कि जहां से मैं चाहूंगा चुनाव लड़ूंगा। फिर सीट किस कारण बदली गई।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को नवादा सीट की जगह बिहार के बेगूसराय से टिकट दिया है। गिरिराज सिंह पहले दबी जुबान में बेगूसराय से लड़ने में आनाकानी कर रहे थे, मगर अब वह खुलकर बीजेपी की राज्य इकाई के खिलाफ बोल रहे हैं और उनका कहना है कि बेगूसराय सीट पक्की करने से पहले उनसे किसी ने पूछा तक भी नहीं।
चौकीदार की सख्ती से चोरों ने महागठबंधन बनाया है : सुशील मोदी
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है क्योंकि बिहार में किसी भी सासंद की सीट नहीं बदली गई है। मुझसे बिना पूछे इसका फैसला लिया गया। बिहार बीजेपी नेतृत्व को मुझे बताना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया। बेगूसराय से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मगर मैं अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता।’
दरअसल, गिरिराज सिंह का नाम जब बीजेपी ने बेगूसराय से तय किया तभी से वह लगातार इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह उनका नाम फिर नवादा के लिए तय हो जाए। बेगूसराय से अपनी उम्मीदवारी से नाराज गिरिराज सिंह लगातार मीडिया में बयान दे रहे हैं कि नवाटा सीट से उनका टिकट काट कर बेगूसराय स्थांतरित किया जाना उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने समान है।


Download Android App
Download iOS App



