रांची, (वार्ता): झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सूचना भवन के पांचवीं तल्ले पर आईआईएम कार्यालय में आग लगने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना भवन के पांचवीं तल्ले पर आईआईएम कार्यालय में सुबह अचानक आग लग गयी।
हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन की टीम ने आग पर तत्काल काबू पा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के जलने की सूचना है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



