कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के संसदीय बोर्ड की राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए 23 फरवरी को होगी। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान पार्टी नए कृषि कानूनों एवं ईंधन के बढ़ते दामों के विरोध की रणनीति पर भी निर्णय लेगी।
राज्य की 98 नगरपालिका परिषद और पांच नगर निगमों नवी मुंबई, औरंगाबाद, कोल्हापुर, कल्याण-डोंबिवली और वसई-विरार में इस साल चुनाव प्रस्तावित हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना नीत एमवीए सरकार है, जिसमें कांग्रेस और राकांपा गठबंधन सहयोगी हैं। राज्य के कांग्रेस नेता अकेले ही निकाय चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।


Download Android App
Download iOS App



