तिरुवनंतपुरम : पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर फरार हुए हत्या मामले के एक दोषी के 25 साल बाद सेंट्रल जेल वापस लौट आने से जेल अधिकारी अचरज में हैं। पुलिस ने बताया कि कैंसर पीडि़त नजर (55) कल रात पूजापूरा स्थित सेंट्रल जेल लौट आया। कोच्चि में मतानचैरी के निवासी नजर को अप्रैल 1991 में हत्या के एक मामले में चार अन्य लोगों के साथ दोषी पाया गया था। दिसंबर 1992 में 30 दिन की पैरोल के दौरान वह फरार हो गया था। अविवाहित नजर जो कि भाग कर खाड़ी देश चला गया था। जहां वह छोटे-मोटे काम कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। पांच साल पहले वह वापस लौटा और बाद में उसे कैंसर होने की बात का पता चली।
पुलिस ने बताया कि अपना कुछ इलाज करवाने के बाद नजर इसलिए जेल लौट आया क्योंकि वह अपने परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहता था। उन्होंने बताया कि रिकार्डों की जांच के बाद उसे जेल में बंद कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



