दक्षिण भारत के शहर हैदराबाद में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के सबब जनजीवन ठप हो गया है।शहर में भारी ट्रैफिक जाम है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है।
मंगलवार यानि की आज सभी स्कूलों और कॉलेज बंद रहेंगे। मरने वालों में 28 वर्षीय एक व्यक्ति और उसका छह महीने का बेटा एक दीवार के गिरने के कारण बंजारा हिल्स में जिंदा दब गए। वहीं भीड़ भरे चारमीनार क्षेत्र में एक व्यक्ति करंट लगने के कारण मौत हो गई। बिजली गिरने से भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
#WATCH: Car stuck due to massive flooding following incessant rainfall in Hyderabad; schools & colleges ordered to remain shut today. pic.twitter.com/MLZw2OqHc5
— ANI (@ANI) October 3, 2017
मौसम विभाग का कहना है कि तड़के 4.30 से सुबह 8.30 तक 67.6 मिली मीटर बारिश हुई है। ये मानसून की बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी शहर में बारिश की संभावना है। उधर, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने कहा है कि उसके कर्मचारी सड़कों पर जितनी जल्दी हो सके बारिश का पानी निकालने के लिए काम कर रहे हैं।
कार्यालयों में 12 घंटे से अधिक घंटे तक फंसे लोग
भारी बारिश के कारण 12 घंटे से अधिक समय तक लोग अपने कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे हुए थे। बता दें कि बारिश के चलते रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने की नगर-निगम प्रमुख से बात
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने नगर निगम के प्रमुख और शहर के पुलिस प्रमुख से बात की। उन्होंने अधिकारियों को कुछ और घंटों के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अगर फिर बारिश होती है तो किसी को परेशानी नहीं हो।