हैदराबाद के कई हिस्सों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। गुरुवार मध्यरात्रि से शुरू हुई भारी बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही, जिसके चलते कई घरों में बाढ़ का पानी घुस आया और लोग इसके चलते प्रभावित हुए।
हैदराबाद मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में बहुत अधिक 14 सेमी तक भारी बारिश देखने को मिली। शहर के बीचों-बीच आसिफनगर इलाके के गुडीमल्कापुर में सबसे अधिक 14.85 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

तेलंगाना स्टेट डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नंपली, राजेंद्रनगर, सिकंदराबाद, खैरताबाद, मुशीराबाद और बहादुरपुरा में भी भारी वर्षा (11.65 सेमी से ऊपर) हुई। एक खुले नाले की दिवार ढहने से राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन के पास स्थित एमएस माकता में 200 घरों में पानी घुस गया।
ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन (जीएचएमसी) की आपातकालीन टीमों ने दीवार की मरम्मत के लिए काम करना शुरू कर दिया है। बारिश के चलते बह रही नालियों के माध्यम से भारी बाढ़ के कारण हुसैन सागर झील का जल स्तर भी बढ़ रहा है।
झील का जल स्तर शुक्रवार सुबह 513.4 मीटर के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) के मुकाबले 513.9 मीटर रहा। इसके बाद चैनल गेट्स को खोला कर पानी छोड़ा गया, ताकि इस बात को सुनिश्चत किया जा सके की जल स्तर 514.75 मीर्ट्स से ऊपर खतरे के निशान को ना छुए। ग्रेटर हैदराबाद के महापौर बी. राममोहन, जीएचएमसी के अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



