रुड़की : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी चार अक्टूबर को हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वे जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मिलेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस दिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद शाम को उनका हरिद्वार आने का भी कार्यक्रम है।
यहां वे जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मिलेंगे। उनके कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जाने के साथ ही उत्तरी हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर आश्रम में भी कार्यक्रम हैं। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने हरिहर आश्रम में पहुंचकर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



