हैदराबाद : रेलवे ट्रैक पर ले रहा था सेल्फी, फिर जो हुआ…..

Summary :

NULL

सेल्फी के क्रेज़ के चलते हजारों लोग अपनी जान गवां देते है। आये दिन ऐसे खबरे आते रहती है फिर भी लोग इन खबरों से सीख लेने की जगह और खतरनाक सेल्फी वीडियो बनाते है। हाल में हैदराबाद में एक स्टंट की सेल्फी लेने की कोशिश ने एक युवक को अस्पताल पहुंचा दिया। जानकारी की मुताबिक एक युवक रेलवे ट्रैक के सामने खड़े होकर सेल्फी वीडियो बना रहा था लेकिन तभी पीछे से आ रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

युवक के इस बेवकूफी भरे हरकत का वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामला हैदराबाद का है। यहां शिव नाम का एक युवक तेज रफ्तार से पीछे से आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहा था। वीडियो में बैकग्राउंड से आ रही आवाज से लग रहा है कि कोई उसे सचेत करता है कि पटरी से दूर हट जाए। मगर, वह ट्रेन के करीब से सेल्फी वीडियो लेने के लिए इतना दीवाना हो गया कि उसने किसी की बात नहीं सुनी।

ट्रेन की चपेट में आने के बाद उसका मोबाइल गिर जाता है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। बताया जा रहा है कि मामला हैदराबाद के भारतनगर रेलवे स्टेशन का है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के वीडियो के वायरल होने के बाद मिली है। बताया जा रहा है कि शिव के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वीडियो में दिखता है कि शिव अपने स्मार्टफोन से सेल्फी वीडियो बना रहा है। जब तेज रफ्तार ट्रेन उसके करीब पहुंचती है, तो हवा के तेज झोंके के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ जाता है। वर्ष 2013 में ‘सेल्फी’, ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द इयर बना जो इसके क्रेज की दास्तां बयां करता है। भारत अब भी ‘सेल्फी डेथ कंट्री’ में शुमार होता है जहां रिपोर्ट के मुताबिक सेल्फी के दौरान सबसे ज्यादा मौतें होती है।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया था कि साल 2015 में भारत में कई लोगों ने खतरनाक तरीके से सेल्फी लेने की कोशिश की। इस वजह से उनकी जान चली गई। दुनियाभर में सेल्फी के चक्कर में 27 लोगों की जान गई जिनमें 15 से ज्यादा मौतें सिर्फ भारत में हुईं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team