इंदौर में कोविड-19 से 1 मरीज की मौत, वायरस के संक्रमितों से संख्या बढ़कर 328 हुई

Summary :

इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस से 1 मरीज की मौत हो गयी है। इसके बाद शहर में इस महामारी से मरने वालो की संख्या में 33 हो गयी है।

देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में वायरस के  मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस से 1 मरीज की मौत हो गयी है। इसके बाद शहर में इस महामारी से मरने वालो की संख्या में 33 हो गयी है। अब तक शहर में कोविड-19 के संक्रमण से 328 मामलें सामने आ चुके है  इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिया ने दी 
आंकड़ों से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

पाकिस्‍तान ने LoC पर की गोलाबारी, एक बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत

Desk Team