आज बिजली का करंट उतरने से 10 लोगों की मौत हो गई हैं। ये हादसा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि गाड़ी में लगे डीजे सिस्टम के जेनेरेटर की वायरिंग की वजह से करेंट उतरा और 10 लोगों की मौत हो गई।
LPG Price Today: आम आदमी को महंगाई से राहत, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए कीमत
एक रिपोर्ट के अनुसार पिकअप में कुल 27 लोग सवार थे। सभी तेज आवाज में डीजे बजाकर ले जा रहे थे, तभी वो करंट के चपेट में आ गए। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को चंग्रबंध बीपीएचसी लाया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी के बाद डॉक्टर्स ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही कुछ लोगों को मामूली चोटे आई हैं, जिनका इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही वैन को जब्त कर लिया गया हैं और ड्राइवर की भी तलाश हो रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



